
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के उपेड़ा बिजली घर के अवर अभियंता प्रमोद कुमार के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। लगातार खराब प्रदर्शन रहने पर यह कार्रवाई हुई है। ओटीएस योजना में कम राजस्व वसूली और बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं से वसूली न करने पर यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले शुक्रवार को गढ़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता आनंद गौतम को भी निलंबित किया गया था।

ओटीएस योजना के तहत ऊर्जा निगम ने जनपद हापुड़ को 40 सर्कल में बांटा है जिसमें सबसे कम उपेड़ा बिजली घर ने वसूली की है। सबसे निचले पायदान पर उपेड़ा बिजली घर आया है जबकि अवर अभियंता करीब चार साल से यहां तैनात थे। इसके बावजूद भी करोड़ों रुपए का बकाया उपभोक्ताओं पर बकाया है। खराब प्रदर्शन के चलते यह कार्रवाई की गई है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























