हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कमल डोसे वाले ने जबरदस्त अतिक्रमण किया हुआ है। नाले के ऊपर काउंटर रखकर सड़क पर लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां बिछी हुई है। आने वाले ग्राहक सड़क पर अपने वाहन खड़े करते हैं। कानून को खुली चुनौती देने वाले कमल डोसे वाले के खिलाफ अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अधिकारियों की मिलीभगत और उनकी शह पर यह रेस्टोरेंट पिछले कई वर्षों से इसी तरह चलता आ रहा है। रेस्टोरेंट धीरे-धीरे अतिक्रमण कर सरकारी जमीन पर कब्जा जमता जा रहा है लेकिन यहां से गुजरने वाले अधिकारी व पुलिसकर्मी आंखें मूंद लेते हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भले ही मामले में कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले में गंभीरता जाहिर करते हुए हापुड़ पुलिस को इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। अब देखना यह होगा कि अवैध रूप से कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई कब होगी और कितने दिनों तक रेस्टोरेंट संचालक नियम अनुसार रेस्टोरेंट का संचालन करेगा।

कई वर्षों से किया हुआ है कब्ज़ा:
आपको बता दें कि कमल डोसे वाले ने यहां कब्जा पिछले लंबे समय से किया हुआ है। पहले सड़क पर सिर्फ काउंटर लगते थे लेकिन अब काउंटर के साथ-साथ रेस्टोरेंट ही सड़क पर लगा दिया जिसके चलते यातायात भी अवरुद्ध रहता है। सड़क हादसे का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ महीनों पहले हापुड़ पुलिस ने अभियान चला कर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी लेकिन कमल डोसे वाले के खिलाफ पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया जिसका वीडियो भी उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देश पर हापुड़ पुलिस व अधिकारी कब जागेंगे यह सवाल बना हुआ है।

होटल संचालक कर रहे मनमानी:
आपको बताते चलें कि हापुड़ की रेलवे रोड और फ्रीगंज रोड पर होटल संचालकों ने नालों पर काउंटर रखकर सड़क पर भी कब्जा जमाया हुआ है। फ्रीगंज रोड पर स्थित देवी मंदिर के सामने एक रेस्टोरेंट के संचालक ने तो नाले पर ही रेस्टोरेंट बसा दिया है। मौके पर तैनात पुलिस कर्मी भी अतिक्रमण के खिलाफ आवाज नहीं उठाते। न जाने क्यों अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं।

हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540
























