हापुड़, सीमन/अशोक तोमर,अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नौ केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। रविवार को तीसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान अभ्यर्थियों के जूते मोजे भी निकलवा लिए गए। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित की गई जिस पर कंट्रोल रूम से सीधी निगाह रखी गई। परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर काफी अच्छा आया था। पिछली बार के मुकाबले इस बार रीजनिंग आसान थी प्रश्न पत्र देखकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे।
जिले के नौ केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। रविवार तीसरे दिन भी परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है।
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























