हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नौ केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी की निगरानी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में किया गया। तीसरे दिन रविवार को आयोजित परीक्षा में 7,166 अभ्यर्थियों में से 3,429 ने परीक्षा दी जबकि 3,737 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली अन्य राज्यों से आए अभ्यर्थियों कड़ी चेकिंग से होकर परीक्षा में शामिल हुए।
पहली पाली में परीक्षा में जिले के नौ केंद्रों पर 1,720 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 1,863 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 3,583 अभ्यर्थियों में से 1,709 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 1,874 ने परीक्षा छोड़ दी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























