UP BOARD RESULT: जानिए 10वीं व 12वीं कक्षा के जिला टॉपरों के नाम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड ने शनिवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। हाई स्कूल में प्रियांशु ने 95.83% अंक हासिल कर जिला टॉप किया है जबकि राधिका और प्रिंस कुमार मीणा ने 94.83% अंक हासिल कर जिले में दसवीं कक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं सुहानी ने 94.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रियांशु श्री राजकुमार सिंह इंटर कॉलेज बछलौता हापुड़ , राधिका एसबी इंटर कॉलेज सलारपुर हापुड़, प्रिंस कुमार मीणा टैगोर शिशु सदन इंटर कॉलेज एवी हापुड़ और सुहानी टैगोर शिशु सदन इंटर कॉलेज एवी हापुड़ के छात्र हैं।
जबकि 12वीं कक्षा में कृष त्यागी ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है, शांतनु कुमार ने 96.40 अंक हासिल कर दूसरा स्थान और निखिल कुमार व परंकुर ने 95.60 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। चारों ही छात्र वीआईपी इंटर कॉलेज पिलखुवा के छात्र हैं जिन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761























