हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रदेश भर में 16 फरवरी से शुरु होंगी। जनपद हापुड़ में इन परीक्षाओं को शांतिपूर्वक व नकलविहीन सम्पन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जनपद हापुड़ में ये परीक्षाएं 43 केद्रों पर होगी और परीक्षा कक्षों को सीसीटीवी कैमरों से लैंस किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी हेतु तीन जोनल, नौ सेक्टर तथा 43 स्टेटिक मैजिस्ट्रेटों की तैनाता की गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों पर महिला व पुरुष पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के ईर्द-गिर्द घूमने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। हईस्कूल के 15889 छात्र तथा इंटरमीडिएट के 13899 छात्र परीक्षा मे शामिल होंगे।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347






















