
त्योहारों पर हरकतबाज बख्शे नहीं जाएंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के मद्देनजर पुलिस ने सामाजिक तत्वों को चेतावनी दी है कि पर्वों को सकुशल संपन्न कराने में यदि किसी प्रकार का विघ्न डालने का प्रयास किया तो बक्शा नहीं जाएगा। पर्वो के दृष्टिगत पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को और कड़ा वह चुस्त किया है तथा खुफिया तंत्र भी बेहतर इंतजाम के साथ और अधिक सक्रिय हो उठा है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह स्वयं पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर रहे हैं और संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की खास नजर है। इसके अतिरिक्त जनपद के हर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीओ व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से सभी त्योहार शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























