👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा विधानसभा चुनाव के बाद होंगी। बोर्ड जल्द ही शासन को परीक्षा कार्यक्रम का प्रस्ताव भेजेगा। आपको बता दें कि 2017 में विधानसभा चुनाव के बाद परीक्षाएं चुनाव के बाद 16 मार्च से शुरू हुई थी।
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल की परीक्षा में 27 लाख 83 हजार 742 और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 23 लाख 91 हजार 841 कुल मिलाकर 51 लाख 75 हजार 583 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं जिनकी परीक्षाएं चुनाव के बाद होंगी। जल्द ही बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम का प्रस्ताव शासन को भेजेगा जिसके बाद परीक्षा की तस्वीर साफ हो जाएगी।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041





























