Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के सर्वोदय नगर कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय महेश शर्मा अपने छोटे भाई 60 वर्षीय ओमा शर्मा की मौत का सदमा बर्दाश्त ना कर सके। छोटे भाई के बाद बड़े भाई ने भी प्राण त्याग दिए जिसके पश्चात शनिवार को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमा शर्मा मोहन नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था जिनकी शुक्रवार की शाम करीब सात बजे मौत हो गई। देर रात 10:00 बजे पिलखुवा के चंडी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करने का फैसला परिजनों ने लिया। इसी बीच 9:00 बजे बिजली के सामान की दुकान करने वाले महेश शर्मा ने भी दम तोड़ दिया। दोनों भाइयों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। पहले महेश फिर छोटे भाई ओमा शर्मा का अंतिम संस्कार हुआ।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130























