
👁 17 views Views
दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में दो युवक पिछले 24 घंटे से लापता है। घर वापस न आने पर परिजनों ने चिंता जाहिर की है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
गांव शेखपुर खिचरा निवासी रुबीना पत्नी इमरान ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सलमान सोमवार की शाम 6:00 बजे अपने दोस्त कामिल के साथ घर से निकला था लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। ऐसे में दोनों को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी। दोनों के परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























