
हापुड़: न्यू शिवपुरी स्थित बंद मकान में चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवपुरी में स्थित एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के न्यू शिवपुरी निवासी अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय पूरणमल ने हापुड़ कोतवाली पुलिस को बताया कि 14 जुलाई को वह अपनी गाड़ी से हरदोई में रह रहे अपने बेटे मयंक के पास गए थे। 21 जुलाई को जब वापस घर पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि अलमारी के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए हैं। घर से ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई और सामान चुरा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू कर मुकदमा दर्ज कर लिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























