हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में दो युवकों के बीच रास्ते में बाइक निकालने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों युवक गाली-गलौच करते हुए मारपीट पर उतर आए। जिसमें एक युवक चोटिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च निकाला। हालांकि गांव में अभी शांति व्यवस्था बनी हुई है। गांव में पुलिस पिकैट तैनात की गई है। उन्होंने कहा है कि यदि कोई शरारती या असामाजिक तत्व गलत हरकत करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला।
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






























