दो चोरों को सजा व अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी करने के मामले में 02 अभियुक्तों को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई , साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया गया।
वर्ष 1993 में अभियुक्तगण औसाफ व वकील द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 08/93 धारा 379, 411 भादवि थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में 06 अगस्त 2024 को न्यायालय द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर न्यायालय उठने तक की सजा एवं 4,000-4,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधी1- औसाफ अली पुत्र अल्लामेहर निवासी मौहल्ला निवाजीपुरा थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़।2- वकील पुत्र ननुवा निवासी आवास विकास कॉलोनी, बुलंदशहर रोड थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























