जिम करने जा रहे दो सगे भाइयों पर हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जिम करने जा रहे दो सगे भाइयों को कार सवारों ने लाठी-डंडों से पीटा। साथ ही चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपियों को शराब पीकर हंगामा करने से मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई है।
अंकित कसाना ने बताया कि 6 अप्रैल की रात करीब 9:00 बजे उसके घर के सामने रॉबिन कसाना अपने दोस्त कार्तिक के साथ शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जब अंकित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। इसके बाद मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे वह अपने भाई शलभ के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ की आनंद विहार में स्थित मैरिज होम के पास जिम करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह मैरिज होम के पास पहुंचे तो कार सवारों ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। आरोप है कि रोहित कसाना निवासी गांव सबली, कार्तिक व शिवम निवासीगण गांव रामपुर और सहजन निवासी मोहल्ला मजीदपुरा ने गाड़ी से लाठी-डंडे निकाले और दोनों पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से भी हमला कर दोनों भाइयों को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























