हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिका का कहना है कि प्रधानाध्यापक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। साथ ही गाजियाबाद बस अड्डे पर उसका मोबाइल नंबर सेक्स वर्कर के नाम से भी लिखवाया है। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर भी दी है। साथ ही अधिकारियों को भी अवगत कराया है। आपको बता दें कि आठ महीने पहले भी दोनों में विवाद हुआ था जिसकी जांच चल रही है।
शिक्षिका का कहना है कि बुधवार को वह कुछ देरी से स्कूल पहुंची थी जिसके बाद वह कार्य कर रही थी। तभी प्रधानाध्यापक वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर धमकी भी दी। शिक्षिका का आरोप है कि गाजियाबाद के बस अड्डे पर प्रधानाध्यापक ने उसका नंबर सेक्स वर्कर के नाम से लिखवाया है। हालांकि प्रधानाध्यापक ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। अधिकारियों का कहना है कि मामला बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से जुड़ा है। विभाग की ओर से गठित टीम जांच करेगी। इसके पश्चात पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























