
👁 0 views Views
डेंगू के दो और मरीज मिले, अब तक का आंकड़ा पहुंचा 50
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। अब डेंगू के दो नए मामले मिलने से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 50 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि धौलाना के गांव इकलैड़ी में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक 18 वर्ष और एक 26 वर्ष के युवक में डेंगू की पुष्टि होने पर दोनों का उपचार शुरू कर दिया है। एलाईजा टेस्ट में भी दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।





























