
हापुड़ योद्धास को पुलिस पैंथर नोएडा ने हराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शुक्रवार को हापुड़ पुलिस योद्धास और पुलिस पेंथर नोएडा के बीच मुकाबला हुआ जिसमें हापुड़ योद्धास को पुलिस पेंथर नोएडा ने हरा दिया। पुलिस पैंथर नोएडा ने 7 विकेट से जीत हासिल की।
20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हापुड़ पुलिस योद्धास की टीम 16.3 ओवर ही खेल सकी। पूरी टीम मात्र 109 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें सुमित वर्मा ने 14 गेंद खेलकर 20, धर्मेंद्र सिंह ने 24 गेंद खेलकर 22 और सूरज सिंह सोम ने 26 गेंद खेलकर 28 रनों की पारी खेली।
टीम का पहला विकेट अर्जुन मलिक के रूप में 17 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद 109 रनों पर पूरी टीम आउट हो गई।
पुलिस पेंथर की ओर से संदीप पवार ने चार ओवर में 23 देकर तीन, पुष्पेंद्र ने एक ओवर में 12 रन देकर तीन, मनी ने 3.3 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस पेंथर नोएडा की टीम ने 12.3 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम की जीत में राहुल चौधरी ने 13 गेंद पर 28 रन, एके लटियान ने 20 गेंद में 28 रन, 23 गेंद में 41 रन का योगदान दिया।
श्री श्याम ट्रेडर्स से वाजिब दामों पर खरीदें प्लाईवुड की खास रेंज: 9045197386

























