बंदरों के पकड़ने पर दो लाख खर्च, समस्या ज्यूं की त्यूं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ बदंरों के पकड़ने के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान करीब दो लाख रुपए खर्च कर चुकी है, परंतु नगर में बंदरों का आतंक बरकरार है और बंदर काटने के मामले रोजाना सरकारी अस्पताल पहुंच रहे है।
सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले परिषद ने 120 बंदरों को पकड़ने के लिए करीब एक लाख रुपए खर्च किए। इसके बाद आचार संहिता के दौरान परिषद ने 120 बंदरों को पकड़ने के लिए एक लाख रुपए खर्च किए। यानि कि परिषध ने इस अवधि में 240 बंदरों को पकड़ने के लिए परिषद ने करीब दो लाख रुपए खर्च किए है। अब परिषद बंदर पकड़ने वाले ठेकेदार को भुगतान करने जा रही है।
जनता का सवाल-लोग यह जानना चाह रहे है कि परिषद ने किस-किस इलाके से कितने-कितने बंदर किस तिथि में पकड़े है और बंदरों के पकड़ने के दौरान इलाके के कौन-कौन उपस्थित थे। बंदर पकड़ने के अभियान में भी भारी घोटाला नजर आ रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























