👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में बीती रात खड़ी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारदी। सड़क हादसे के दौरान बाइक पर बैठे दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने दो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के गांव सलारपुर पलवाड़ा रोड पर रविवार की रात गांव गागाचोली निवासी सोराज, देवेंद्र व सरोज के साथ बाइक पर बैठे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारदी जिससे देवेंद्र व सोराज की मौत हो गई, एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093

























