
सड़क हादसे में बाइक व कार की भिड़ंत में दो घायल
हापुड़, सीमन/मोनू शर्मा (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 नए बाईपास पर नोएडा जाते समय एक बाइक ने आगे चल रही गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
मामला मंगलवार का है जब बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के नए बाईपास पर गाड़ी और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह हादसा लक्की ढाबे के पास का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209






























