
पुलिस ने संदिग्ध की ली तलाशी,जनपद भर में चला अभियान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस ने जनपद हापुड के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्र में रविवार को चैकिंग अभियान चलाया और बेमतलब सड़क पर घूम रहे नौजवानों की जमकर क्लास ली।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रारम्भ किए गए “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 द्वितीय चरण के तहत थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों व महिला सुरक्षा दल ने रविवार को जनपद हापुड के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चैकिंग की। नारी सुरक्षा,नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के थानों की एण्टीरोमियों टीमों व महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव,कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चैकिंग की और अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ की,साथ ही उन्हें हिदायत दी गई कि यदि उद्दंडता की तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























