दो खड़े ट्रकों से ढाई सौ लीटर डीजल चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के पास खड़े दो ट्रकों से 250 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक मेरठ से हापुड़ जा रहे थे। रास्ते में चालकों को नींद आने लगी जिसके चलते उन्होंने ट्रकों को साइड लगा दिया।
मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के मुल्ताननगर के सौरव मिश्रा ने बताया कि उनके ट्रक मुरादाबाद से हापुड़ के लिए चलते हैं। पांच जुलाई को दो ट्रक मुरादाबाद से हापुड़ लौट रहे थे। नींद आने के चलते दोनों चालकों ने छावनी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रकों को खड़ा कर दिया। ट्रक के केबिन में दोनों सो गए जिसके पश्चात जब दोनों की आंख खुली तो पता चला कि चोरों ने दोनों ट्रकों से 250 लीटर डीजल चोरी कर लिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























