
गांव काठीखेड़ा में दो पक्षों में विवाद चार घायल
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा में शुक्रवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान चार से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला शुक्रवार का है जब किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए इस दौरान जमकर विवाद हुआ जिसमें चार-पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया औऱ मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























