👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एल. एस. डी. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल पिलखुवा में दो दिवसीय स्काउट और गाइड शिविर का आयोजन किया गया। समापन दिवस पर स्काउट गाइड की टीम द्वारा अनेक शिविर बनाए गए जिसका निरीक्षण विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.विन्ध्य शक्ति ने किया।
छात्र-छात्राओं की रचनात्मक क्रिया, विधि शिविर (कैम्प) को देखकर मन हर्षित हुआ। इस अवसर पर स्काउट एवं गाइड के महत्व के विषय में भी बताया तथा विद्यार्थियों को अवगत कराया कि उन्हें हमेशा किसी भी प्राकृतिक आपदा में सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।क्योंकि यही स्काउटिंग एंड गाइडिंग का सिद्धांत होता है। इस अवसर पर स्काउट मास्टर ललित भडाना एवं गाइड कैप्टन मोनिका जिंदल उपस्थित रहे।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093
























