अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग से दो कार व चार बाइक बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना धौलाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो वाहन चोरों को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पकडे गए वाहन चोरों के कब्जे व निशानदेही पर चोरी के दो कार व चार मोटर साइकिल तथा दो फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की हैं।पचड़े गये वाहन चोर एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर वाहनों की नम्बर प्लेट बदलकर बेचकर आर्थिक मुनाफा कमाते थे।
पुलिस ने बताया कि धौलाना पुलिस गुरुवार की सुबह गालंद नहर पर चलकर रही थी दो बदमाश पुलिस के हाथ लग गए जो वाहन चोर निकले।पकडे गए आरोपी बुलंदशहर जनपद के थाना जहांगीराबाद के गांव माचंड का निशांत तथा गाजियाबाद के थाना बेव सिटी के दीनानाथ पुर का अर्जन कुमार है।पुलिस ने दोनो आरोपी को जेल भेज दिया है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























