👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बाबूगढ़ पुलिस ने आर के फार्म के निकटक से एक बदमाश को पकड़ कर दो बाइक, एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है जबकि उसका साथी फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस आर.के. फार्म के पास चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
पुलिस ने पकड़े गए बदमाश की पहचान गांव शाफियाबाद मेरठ का कपिल बताया है। फरार कपिल का साथी अक्षय है। पुलिस ने कपिल के कब्जे व उसकी निशानदेही पर दो बाइक, एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने कपिल को जेल भेज दिया है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509























