हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के तगासराय में स्थित बालाजी मंदिर के पास खेतों से काम कर लौट रहे एक युवक के साथ दो लोगों ने पंच से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहलत तगासराय के चमन ने बताया कि 19 जुलाई की रात को उसका छोटा भाई लखमी खेत से पानी लगाकर वापस घर लौट रहा था। मोहल्ला स्थित बालाजी मंदिर के पास पहुंचने पर मोहल्ले के ही प्रशांत और श्रीकांत ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर गाली गलौज कर अभद्रता करने लगे। इसी बीच पंच से वार होने पर उसके भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घायल का उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700























