
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने ग्राम खेड़ा में दौलत गिरी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मामले में लिप्त एक बालअपचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने एक चाकू और ई-स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने एक बाल अपचारी और कुणाल पुत्र बिल्लू निवासी ग्राम खेड़ा थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि शनिवार की सुबह ग्राम खेड़ा में कुनाम एक नाबालिक के साथ गांव खेड़ा पहुंचा और उसने दौलत गिरी को बाहर बुलाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से वार कर दौलत गिरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने धौलाना रोड से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























