
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अस्वस्थ, पूर्व सांसद ने जाना हाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महिलाओं के बीच भाजपा को पहचान दिलाने वाली भाजपा की वरिष्ठ नेत्री लज्जा रानी गर्ग अस्वस्थ है और घर पर ही रहती हैं।
हैंडलूम नगरी पिलखुवा की रहने वाली श्रीमती लज्जा रानी गर्ग अपनी निष्ठा और ईमानदारी के बल पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंची और संगठन को मजबूती प्रदान की और संगठन से महिलाओं को जोड़ा। श्रीमती लज्जा रानी गर्ग आजकल अस्वस्थ है और अपने पिलखुवा आवास पर हैं। भूतपूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल रविवार को उनके आवास पर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के साथी ही शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























