दुकान से नकदी उड़ाने पर दो को दबोचा,भेजा जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के मौहल्ला मजीदपुरा में एक दुकान से नकदी व मोबाइल उड़ाने के आरोप में दो लोगो को पुलिस ने धर दबोचा।पुलिस ने मोबाइल व 22 सौ रूपए नकद तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत मजीदपुरा में दुकान से चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को चितौली रोड से गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी का मोबाइल, नकदी व चोरी करने के उपकरण बरामद किए है।आरोपी ईदगाह रोड हापुड के फैसल व शादाब है।पुलिस ने दोनो आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























