मिलावट के शक में 70 हजार रूपये की हल्दी व मिर्च पाउडर सील
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को टीम मिलावटखोरों के विरुद्ध जनपद हापुड में गति पकड़ रहा है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपदीय टीम जिसमें संदीप कुमार,सौरभ सोनी, शिवदास सिंह, ओम प्रकाश खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं ने छापामारी करते हुए अबीर फूड इंडस्ट्रीज यूपीएसआईडीसी धौलाना के निर्माण परिसर से लाल मिर्च पाउडर का एक नमूना,पीली मिर्च पाउडर का एक नमूना, हल्दी पाउडर का एक नमूना संग्रहित किया एवं 238 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर जिसकी कीमत 54740 रुपए, 21 किलोग्राम पीली मिर्च पाउडर जिसकी कीमत 5460 रुपए, 89 किलोग्राम हल्दी पाउडर जिसकी कीमत 10680 रुपए तीनों पदार्थों की कुल कीमत 70880 रुपए को सीज किया गया।
अरविंद डेयरी प्राइवेट लिमिटेड धौलाना के परिसर से घी,पनीर, दूध, मावा,गुजिया, छेना रसगुल्ला का एक – एक नमूना लिया गया।इस प्रकार कुल 09 नमूने संग्रहित किये गये। सभी नमूनो को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288























