हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने अवैध पटाखे की तस्करी के मामले में पिलखुवा के मोहल्ला मंडी पाजियों वाली गली निवासी दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम किशोर गर्ग तथा शैंकी गर्ग पुत्रगण पवन कुमार है। आरोपियों से पुलिस ने पांच लाख रुपए के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह पटाखे अमरोहा के गजरौला से खरीद कर लाए थे जो आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले थे लेकिन आरोपियों को पुलिस ने यह पटाखे सप्लाई करने से पहले ही दबोच लिया। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अमरोहा से पिलखुवा तक कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रहती है। आरोपी ट्रक के माध्यम से पटाखों को पिलखुवा लेकर पहुंचे। ऐसे में कई थानों की पुलिस फोर्स को आरोपियों ने चकमा दे दिया। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली, बाबूगढ़, हापुड़ देहात समेत अन्य थानों की पुलिस फोर्स को चकमा देते हुए आरोपी पटाखे पिलखुवा ले आए जिन्होंने पिलखुवा में अवैध पटाखे उतारे। गोदाम में गत्तों के डिब्बो में पटाखे भरे हुए थे जो कि आर्थिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से इन पटाखों को बेचने के लिए लाए थे। पिलखुवा के सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि पटाखों की कीमत लगभग पांच लाख रुपए बताई जा रहे हैं। आबादी के बीच बने गोदाम में यह पटाखे रखे गए थे। ऐसे में अप्रिय घटना होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पांच लाख रुपए कीमत के पटाखे बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि और कौन आरोपी मामले में शामिल है?
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

























