
जर्जर सड़क पर मक्का से लदा ट्रक पलटा
हापुड़, सीमन /अशोक तोमर(ehapurnews.com): हापुड़ के देवनंदिनी फ्लाईओवर के बाद गढ़ रोड पर जल भराव से जर्जर हुई सड़क पर शुक्रवार की सुबह एक ट्रक के पलट जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और मिलो लंबा जाम लग गया। यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को मैदान में उतरना पड़ा और रूट डायवर्जन का सहारा लिया।
ट्रक चालक मेरठ निवासी नीटू ने बताया कि वह फैजाबाद से मक्का से लदा ट्रक लेकर भोजपुर जा रहा था कि हापुड़ गढ़ रोड पर साकेत कॉलोनी के निकट सड़क पर पानी भरा होने तथा सड़क जर्जर होने के कारण ट्रक असंतुलित होकर एक और पलट गया जिसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ट्रक के पंख्खे आदि टूट गए और मक्का के बोरे सड़क पर गिर गए।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























