हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी पुलिस की गाड़ी को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान गाड़ी में सवार दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से एक घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इलाज के लिए पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार नानपुर चौकी इंचार्ज नवीन कुमार देर रात्रि में पुलिस की गाड़ी से गश्त कर रहे थे। इस दौरान वह स्याना चौराहा से होकर ब्रजघाट जा रहे थे तभी रात करीब 1:00 बजे दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस दौरान दरोगा समेत नीरज कुमार और कृष्ण कुमार मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया जिससे पूछताछ जारी है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जिन्हें मामूली चोटे आई हैं।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















