हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गंगा तट पर हरियाणा के पलवल निवासी युवक ने अपने मौसा के साथ एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपियों में से एक दीपेश है जो कि असम की तीन नंबर बटालियन में फौजी के रूप में तैनात है। पुलिस अब फौजी की रिपोर्ट उसके कमांडेंट को भेजने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर फौजी को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। दरअसल आरोपी फौजी दीपेश के भांजे अनूप की दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवती के साथ हुई थी जिसके बाद 30 सितंबर को उन्होंने युवती को मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस पहले ही मामले में कार्रवाई कर चुकी है। अब फौजी के कमांडेंट को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























