
काइट सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर काइट सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा उपस्थित लोगों को पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, वन विभाग एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में काइट सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारी सोहैल सैफी, कादिर चौधरी, डॉ. नूर आलम, इरफान सैफी एवं कमरान चौधरी उपस्थित रहे। साथ ही थाना कपूरपुर पुलिस बल भी कार्यक्रम में मौजूद रहा और अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
“एक पेड़ – एक संकल्प, हरियाली से खुशहाली की ओर।” 🌱
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























