हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। टीआई मनु चौधरी ने चेकिंग अभियान को गति देते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ एक अभियान चलाया और सोमवार को ततारपुर ओवर ब्रिज के नीचे नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 104 वाहनों के चालान किए।
बता दें कि ट्रैफिक पुलिस का अभियान लगातार जारी है जहां वह नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहनों के जमकर चालान कर रहे हैं। हापुड़ की ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने भी इन वाहनों के जमकर चालान किए जो नियमों को किनारे रख सड़क पर दौड़ रहे थे। इस दौरान उनके साथ टीएसआई कामें सिंह, कॉन्स्टेबल रवि कुमार, कांस्टेबल बनवारीलाल, होमगार्ड राजकुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मनु चौधरी का कहना है कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
























