
होली उत्सव पर व्यापारी हुए आनंदित
हापुड सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com):हापुड़ जनरल मर्चेंट एसोसिएशन हापुड के तत्वावधान में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन संध्या वंदना तिवारी एवं उनके मंडल द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधान सुशील जैन ने राधा कृष्ण के भजनों पर नृत्य किया और सभी को नृत्य करने के लिए उत्साहित किया। फूलों से होली खेल कर सभी को भाव विभोर कर दिया।3 लकी ड्रॉ निकाले गए उसके साथ 2 व्यापारियों के जन्मदिन होने पर संस्था की तरफ से केक काटा गया और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया ।
संस्था ने अपने वरिष्ठ अतिथियों का पटका पहना कर स्वागत किया।
उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र,जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, डॉ राकेश कुमार व कमलेश रानी का पटका पहना कर स्वागत किया ।
संस्था के अध्यक्ष सुशील जैन,मंत्री अरविंद कुमार,कोषाध्यक्ष रामगोपाल गर्ग, ऑडिटर सुशील कृष्ण गोयल, महावीर प्रसाद वर्मा, विनोद कुमार सिंघल, मोहन,विवेक,दीपक,जयनारायण, हर्ष, अनिल नारंग, अशोक कश्यप, नवरत्न जैन, अशोक जैन सुमित सिंह, दिवित जैन,गोपाल जिंदल, प्रतीक गोयल, अनीता जैन, बबीता जैन, सरोज कंसल, तनवी कंसल ममता कंसल, शोभा कश्यप आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























