वाटर कूलर खराब होने से व्यापारी खफा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में जगह-जगह लगाए गये वाटर कूलर खराब पडे होने से व्यापारियों में गुस्सा व्याप्त है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल हापुड के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में शनिवार को को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिम्मेदार अफसर से भेंट कर इस ओर ध्यान आकर्षित किया और कहा कि
जिले मे सांसद निधि से लगाए गए DRDA द्वारा संचालित वाटर कूलर जो कि अधिकतर खराब पड़े है चालू स्थिति में ही नहीं है जिसके कारण आम जनता एवं व्यापरियों को इतनी भीषण गर्मी में भी शीतल पानी नहीं मिल पा रहा है।व्यापारियो ने जिला विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और मांग की कि समस्या को हल किया जाए।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

























