
दानवीर भामाशाह जयन्ती पर उत्कृष्ट कार्य करने पर व्यापारी सम्मानित
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस का सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यकर विभाग हापुड के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत हापुड की चेयरमैन रेखा नागर, जिलाधिकारी कविता मीना आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
अतिथियों ने दानवीर भामाशाह के त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं समाजसेवा को नमन करते हुए कहा कि उन्होने सदैव उद्योग व व्यापार हित मे कार्य किए।समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र (प्रमाण पत्र) वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया और कहा कि
दानवीर भामाशाह का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श हमें राष्ट्रहित, समाजसेवा और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
कलेक्ट्रेट परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ ने अपने-अपने उत्पाद के स्टॉल लगाए।समारोह में जनपद भर से व्यापारी व उद्यमी उपस्थित थे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























