
एक तरफा प्यार में पागलपन युवक ने युवती पर फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एक तरफा प्यार में पागल युवक द्वारा युवती के घर पर फायरिंग करने के आरोपी के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने जसरूपनगर निवासी युवती पर पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने की घटना में नामजद व वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल व कारतूस तथा घटना में इस्तेमाल थार कार बरामद की है।आरोपी हापुड के गांव सलाई का हुसैन है।
बता दे कि जब युवती ने शादी से इंकार कर दिया तो आरोपी युवती के घर जा धमका और ताबडतोड फायरिंग कर दी।युवती बाल-बाल बच गई।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























