
👁 100 views Views
नाबालिग से रेप कर ब्लैक मेल करने पर पुलिस ने जेल भेजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):एक नाबालिग लड़की को अपने मोह जाल में फंसाकर पहले रेप किया और फिर अश्लील वीडियोज बनाकर ब्लैक मेल करने लगा।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने नाबालिग युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करना तथा अश्लील फोटो खींच कर रंगदारी वसूलने के अभियोग में वांछित व नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव तोडी का मुशाहिद है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























