
नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर में भ्रष्टाचार से खफा सभासद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के कई सभासदों ने परिषद में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार वित्तीय अनियमितताओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सोमवार को जिला अधिकारी के दफ्तर में विज्ञापन दिया और आरोपों की जांच की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासद प्रदीप कुमार निषाद, गोपाल कुमार, विनय कुमार, रोहित मल्होत्रा आदि सोमवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के दफ्तर में विज्ञापन दिया।
उन्होंने ज्ञापन में कहा कि परिषद में भ्रष्टाचार व्याप्त है और वित्तीय अनियमितताएं बढ़ती जा रही है। नालों की सफाई केवल कागजों तक सीमित है और धरातल पर कुछ नहीं है। परिषद के कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति में पारदर्शिता नहीं है। टेंडर प्रक्रिया में भी पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने आरोपी की जांच की मांग की है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























