
दहेज की मांग पूरी न होने पर किया प्रताड़ित, पति समेत पांच पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 11 जून 2023 को दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब 40 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति, सास, ससुर देवर और ननद दहेज में गाड़ी और 10 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
आरोप है कि जब वह ढाई महीने की गर्भवती थी तो सास ने उसे दवा खिला दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसका गर्भपात हो गया। 24 अगस्त 2025 को दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके गले में दुपट्टा डालकर हत्या का प्रयास किया। उसके बाद वह किसी तरह अपने मायके आ गई और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िताने महिला थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























