हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नॉर्दन रेलवे मैंस यूनियन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गुरुवार की देर शाम पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर नारे लगा रहे थे। यह जुलूस नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के दफ्तर से शुरू हुआ जो स्टेशन परिसर पर समाप्त हुआ। संगठन के हापुड़ के सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी मांग है सरकार पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करें।
बता दें कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय युवा दिवस को पुरानी पेंशन बहाली दिवस के रूप में मनाया और मशाल जुलूस निकाला जिसकी शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई। संगठन का कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली स्कीम को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। इस दौरान अमित त्यागी, मनोज पाल, अमरीश पाल, करमचंद, अनिल सिसोदिया आदि मशाल जुलूस में शामिल हुए।
























