👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में पावर हाउस के पास किन्हीं कारणों से गोवंश की मृत्यु हो गई जिसके बाद बाबूगढ़ पुलिस ने जेसीबी आदि की मदद से गड्ढा खोद कर गोवंश के शव को दबाया। नगर वासियों ने भी पुलिस का पूरा सहयोग किया।
बाबूगढ़ पुलिस को गुरुवार की देर शाम सूचना मिली कि पावर हाउस के पास गौवंश की किन्हीं कारणों से मौत हो गई। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल सत्येंद्र यादव मौके पर पहुंचे जिन्होंने जेसीबी आदि को बुलाया और खुद ही फावड़ा उठाकर शव को दबाने में जुट गए। इस दौरान आकाश गुर्जर, पवन शर्मा, रोहित, सागर सारस्वत, अज्जू शर्मा राजन आदि भी पुलिस के सहयोग में जुट गए।
























