
कल 25जुलाई दिन शनिवार देवशयनी एकादशी ब्रम्ह,ऐन्द्र योग में व्रत पूजन विधि,पारण जाने ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से 9634408321
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बतया ज्योतिष एवं पंचांग के अनुसार देवशयनी एकादशी 25 जुलाई दिन शनिवार को शास्त्रसम्मत हैं। यह आषाढ़ शुक्ल एकादशी हैं ,और उदय तिथि के आधार पर व्रत 25 जुलाई को रखा जाएगा ! पारण 26 जुलाई दिन रविवार को किया जाएगा। एकादशी तिथि 24 जुलाई 2026 को प्रातः 9बजकर13मिनट से बजे प्रारम्भ होकर 25 जुलाई को प्रातः11बजकर 34 मिनट बजे तक समाप्त होगी। इसलिए व्रत 25 जुलाई को रखा जाएगा शास्त्रसम्मत हैं। पारण 26 जुलाई दिन रविवार को सुबह लगभग प्रातः9बजकर30मिनट बजे तक करना शुभ हैं ! ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया की देवशयनी एकादशी से चातुर्मास आरंभ होता है,औरपुराणों धर्म ग्रंथो के अनुसार इसी दिन से भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस कारण इस तिथि का धार्मिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है।व्रत से एक दिन पहले सात्विक भोजन लें और दशमी की रात संयम रखें।एकादशी के दिन प्रातः स्नान करके व्रत का संकल्प लें।विष्णु जी का पूजन करें, तुलसीदल, पीले पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।दिनभर संभव हो तो उपवास, भजन, जप और विष्णु सहस्रनाम,ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का तुलसी के माला से 108 बार करें या एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।अगले दिन द्वादशी में अन्नं का दान कर पारण करें। इस दिन तामसिक भोजन, झूठ, क्रोध और अनावश्यक विलास से बचना अच्छा माना जाता है। कई परंपराओं में चातुर्मास के नियमों के अनुसार साधना, संयम और सात्विक आचरण पर विशेष बल दिया जाता हैं ! इस चार महीनों में सृस्टि का संचारण भगवान शिव करते हैं !चातुर्मास में व्रत,हवन,जाप,दान आदि करने से विशेष शुभफल प्राप्त होता हैं !चातुर्मास 20नबम्बर दिन शुक्रवार कार्तिक शुक्ल देवठान एकादशी तक रहेगा !20 नवम्बर दिन शुक्रवार देवठान एकादशी से विवाह कार्य प्रारम्भ हो जायेगा !चातुर्मास में शास्त्र के अनुसार सावन में साग भाद्रपद में दही आश्विन में दूध और कार्तिक में महि (छाछ) के सेवन करने से बचने को बताया हैं !
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय 🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विषेशज्ञ
संपर्क सूत्र 9634408321
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























