
हापुड़ में दिल्ली रोड, फ्रीगंज रोड, स्वर्ग आश्रम रोड पर अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एचपीडीए की खुलेआम सांठगांठ से जनपद में अवैध निर्माण को तेजी से गति मिल रही है और प्राधिकरण की कंपाउंड नीति से अवैध निर्माण जोरो पर है।
हापुड़ दिल्ली रोड पर स्थित सबली गेट के ठीक सामने तनिष्क शोरूम के बराबर में एक बहु मंजिले भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। पहले बेसमेंट बनाया गया और फिर उसके ऊपर मंजिल पर मंजिल बन रही हैं। बेसमेंट सहित चार मंजिला व्यवसायिक भवन बनाया जा रहा है। प्राधिकरण के किसी भी इंजीनियर ने इस और झांक कर किसी भी प्रकार रिपोर्ट दफ्तर में दाखिल नहीं की है। भवन निर्माता ने मुख्य मार्ग संस्था से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया है जबकि अनापत्ति प्रमाण पत्र के बगैर निर्माण शुरू नहीं किया जा सकता।
हापुड़ के फ्रीगंज रोड पर रेलवे पार्क के ठीक सामने दो बहुमंजिले व्यवसायिक भवनों का निर्माण दिन पर दिन गति पकड़ता जा रहा है और प्राधिकरण इस ओर से भी आंखें मूंदे है।
हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर तो प्राधिकरण की लिफाफा कलचर के कारण अवैध रूप से निर्मित भवनों की एक पूरी श्रृंखला खड़ी है इसके साथ ही कांति धर्मशाला से आगे पांच व्यवसायिक भवनों का निर्माण मानचित्र स्वीकृत कराएं बिना हो रहा है। प्राधिकरण कंपाउंड के नाम पर अवैध भवन निर्माता को शरण दे रहा है। जबकि भवन एक भी शर्त को पूरा नहीं करता है। प्राधिकरण को अवैध भवन निर्माता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























