👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हापुड़ के एक शैक्षिक संस्थान में भगवान विश्वकर्मा दिवस मनाया गया जिसमे कॉलेज के मकैनिकल विभाग, सिविल विभाग व अन्य विभाग के प्रोफेसरों ने भाग लिया। शुक्रवार को की गई पूजा अर्चना में डायरेक्टर इंजीनियरिंग डॉ विनीश कुमार, डायरेक्टर फार्मेसी डॉ बबिता कुमार, कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी आशीष मित्तल, विभागीय हेड डॉ अमरपाल, प्रो गौरव आदि मौजूद रहे। इस दौरान हवन का आयोजन भी किया गया और डायरेक्टर डॉ विनीश कुमार ने भगवान विश्वकर्मा के बारे में छात्रों को बताया। वहीं भगवान को भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























