पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर पति पहुंचा थाने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पत्नी के रवैया से तंग आकर एक व्यक्ति थाने पहुंचा और तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी लगातार उसका उत्पीड़न कर रही है। मांग पूरी न होने पर आत्महत्या की कोशिश करती है। पति पर दबाव बनाती है जिससे परेशान होकर पति थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले दिल्ली की रहनी वाली युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद पत्नी ने माता-पिता से अलग रहने का दबाव बनाया। दबाव में आकर वह अलग रहने लगा और उसके दो बच्चे हुए। इसके बाद उसकी पत्नी का रवैया ही बदल गया। पत्नी अब दिल्ली रहने का दबाव बना रही है। बात ना मानने पर पत्नी ने कई बार आत्महत्या की कोशिश की। पत्नी के रवैया से परेशान होकर पति थाने पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























